Headlines

समस्तीपुर में थाने में ASI की मौत:थर्ड फ्लोर पर कमरे में फंदे से लटका मिला शव; डायल-112 में तैनात थे




समस्तीपुर में ASI बबलू कुमार प्रसाद(50) की थाने में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह थाने के तीसरे फ्लोर पर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है। बबलू कुमार प्रसाद डायल-112 में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की पोस्ट पर थे। सूचना मिलते ही पटोरी के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी और सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। खाली कमरे में लटका मिला शव थाना भवन के तीसरी मंजिल पर जिस कमरे से ASI का शव मिला, वो खाली पड़ा है। शनिवार सुबह साथी पुलिस वालों ने शव देखा। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई है। बबलू प्रसाद पिछले ढाई साल से मोहिउद्दीन नगर में 112 नंबर पर तैनात थे। हाल ही में इनका ट्रांसफर जिले के कल्याणपुर में डायल-112 पर हुआ था। हालांकि अभी इन्होंने कल्याणपुर में योगदान नहीं दिया था। समस्तीपुर में अकेले रहते थे ASI बबलू कुमार प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे। परिवार वही रहता है। समस्तीपुर में वो अकेले ही रहते थे। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *