Headlines

शेखपुरा-परीक्षा केंद्र पर हंगामा, मोबाइल-बैग रखने की व्यवस्था नहीं:700-800 परीक्षार्थियों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, दोबारा कराने की मांग




शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सोमवार को मोबाइल और बैग रखने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। विरोध में करीब 700 से 800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र बदलने और परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग उठाई। दो कॉलेजों के विद्यार्थी देने पहुंचे थे परीक्षा रामाधीन महाविद्यालय को स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। यहां एसकेआर कॉलेज, बरबीघा और एसके कॉलेज, लोहंडा (जमुई) के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। दूर-दराज से आए छात्र अपने साथ मोबाइल और बैग लेकर आए थे, लेकिन परीक्षा केंद्र के अंदर इन्हें ले जाने पर रोक थी। मोबाइल-बैग रखने की व्यवस्था को लेकर बढ़ा विवाद छात्रों ने मोबाइल और बैग सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था करने की मांग की। बताया गया कि मोबाइल चोरी होने की आशंका के चलते कॉलेज प्रशासन ने इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राचार्य पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप छात्रों विशाल कुमार, सूरज कुमार, केशव और रॉकी समेत अन्य विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र बदलने और छूटी परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। इस दौरान प्राचार्य शहाबुद्दीन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया। पुलिस और बीडीओ ने संभाली स्थिति हंगामे की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और बीडीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराई। हालांकि, परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों की समस्या और दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *