Headlines

बांका-बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत:बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े हुए थे मवेशी, परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट




बांका के सूईया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। घटना दक्षिणी कसवाबसीला पंचायत के खिजुरिया गांव के समीप कदुआ मैदान की है। एक साथ 11 मवेशियों की मौत की खबर मिलते ही पशुपालकों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े हुए थे मवेशी जानकारी के अनुसार, सभी मवेशी कदुआ मैदान में घास चर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। पशुपालक मवेशियों को मैदान में छोड़कर गांव की ओर चले गए। बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी मैदान के पास एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पेड़ के पास वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आए 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व मुखिया समेत सात पशुपालकों के मवेशी मरे मृत मवेशियों में पूर्व मुखिया हेमलाल सोरेन के दो, रमेश सोरेन के चार, मनोज सोरेन का एक, लखन सोरेन का एक, योगेंद्र सोरेन का एक, बिरंची हांसदा का एक और धनी हांसदा का एक मवेशी शामिल है। घटना के बाद पशुपालकों का रो-रोकर बुरा हाल है। पशुपालकों ने बताया कि मवेशियों से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। अचानक हुई मौत से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस पहुंची, मुआवजे की मांग बारिश थमने के बाद पशुपालक मैदान पहुंचे तो सभी मवेशियों को मृत पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर सूईया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चांदन अंचलाधिकारी को भी घटना से अवगत कराया है। पशुपालकों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *