Headlines

मुजफ्फरपुर में जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार:मौके से 1.72 लाख कैश और 12 स्मार्टफोन बरामद; सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है




मुजफ्फरपुर में पुलिस ने रविवार देर रात जुआ के एक अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 13 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 72 हजार रुपए नकद और 12 स्मार्टफोन जब्त किए हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकवासु मोहल्ले में जुआ चलने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। मौके से ताश के पत्ते और जुए से जुड़ी अन्य चीजें भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *