Headlines

कैमूर- 2 चोरी की बाइक के साथ 2 अरेस्ट:चोरी की अपाचे और स्प्लेंडर बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए




कैमूर में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भगवानपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की अपाचे और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। अपाचे के साथ कृष्णा कुमार गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, जैतपुर कला निवासी सिंघासन राम के पुत्र कृष्णा कुमार को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे वाहन के साथ गिरफ्तार किया। स्प्लेंडर के साथ दूसरा आरोपी दबोचा दूसरी कार्रवाई में किनरचोला निवासी रामचंद्र राम के पुत्र धर्मजीत कुमार को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद वाहनों के संबंध में जांच शुरू कर दी है। मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 285/26, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 317(5)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए जिले में गश्त और सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *