Headlines

गोपालगंज-युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला:1 महीने पुरानी बाइक टक्कर के विवाद में बदला लेने का आरोप, आरोपियों की तलाश में छापेमारी




गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के पास पूर्व विवाद में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव निवासी याकूब आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चाकू लगने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाजार में घेरकर अचानक किया हमला बताया गया कि याकूब रोज की तरह डेरवा बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए युवकों ने उन्हें घेर लिया। याकूब कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपियों ने चाकू से हमला शुरू कर दिया। खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पेट में चाकू लगने से हालत गंभीर घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। एक माह पुरानी बाइक टक्कर से जुड़ा विवाद याकूब के भाई के मुताबिक, करीब एक माह पहले बाइक की मामूली टक्कर को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से याकूब का विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। परिजनों का आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश में याकूब पर हमला किया गया। आरोपियों की पहचान का पुलिस का दावा घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *