![]()
किशनगंज में गांधी जयंती पर शहर के गांधी घाट पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड समेत कई दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने गांधीजी को नमन किया और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। सामाजिक एकता का दिया संदेश वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी दिलाई। उनके विचार आज भी समाज के लिए जरूरी हैं। उन्होंने भाईचारे, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश दिया था। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष इंदरदेव पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, असगर अली पीटर, अंजार आलम, हरि अग्रवाल, मुकेश मलिक, चिंटू त्रिपाठी, फरहान आलम, इमाम अली चिंटू और उत्सव समेत कई लोग मौजूद थे।
Source link
गांधी जयंती पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण:किशनगंज में सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
