Headlines

प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मोतिहारी पहुंचे, गांधी-शास्त्री को किया नमन:बोले- 'जय जवान, जय किसान' ने देश को नई दिशा दी, स्थानीय लोगों से भी मुलाकात




बिहार सरकार के मंत्री और पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बाल उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का चंपारण से गहरा जुड़ाव रहा है। गांधीजी ने यहीं से किसानों की समस्याओं को लेकर सत्याग्रह किया और देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने मोतिहारी की धरती को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताया। देशवासियों को किया एकजुट मंत्री ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर देशवासियों को एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए जरूरी हैं। चंपारण में उनकी जयंती मनाना खास महत्व रखता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्रीजी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। उन्होंने जवानों और किसानों के योगदान को देश की तरक्की का आधार बताया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *