Headlines

झगड़े के बाद 3 भैंसों को जहर दिया, मौत:मधेपुरा में पशुपालक ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, फॉरेंसिक टीम ने की जांच




मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में तीन भैंसों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। पशुपालक सतीश मंडल ने गांव के ही किशोर मंडल उर्फ टूटो मंडल, बुधनी देवी और तेतरी देवी पर भैंसों को जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए भर्राही थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित के अनुसार तीनों भैंसों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। सतीश मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 27 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे बकरी और भैंस को लेकर उनका किशोर मंडल उर्फ टूटो मंडल, बुधनी देवी और तेतरी देवी से विवाद हुआ था। तीनों भैंस कर रही थीं आवाज आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें धमकी दी गई कि ‘तुमको दिखा देंगे’। इसके बाद से उन्हें आशंका थी कि उनके साथ कोई घटना हो सकती है। आवेदन के अनुसार 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे किशोर मंडल को सतीश मंडल ने अपने दरवाजे के सामने घूमते हुए देखा था। इसके बाद रात करीब 3 बजे जब वह उठे तो तीनों भैंस आवाज कर रही थीं। भैंसों को जहर खिलाने का आरोप कुछ ही देर के अंतराल पर तीनों भैंसों की मौत हो गई। सतीश मंडल ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने ही उनकी भैंसों को जहर खिलाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पशु चिकित्सक गांव पहुंचे और मृत भैंसों की जांच की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पशुपालक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *