![]()
कोढ़ा प्रखंड के खेरिया स्थित मेसर्स किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया गया है। कृषि विभाग ने 30 सितंबर को उर्वरक की कालाबाजारी और गलत बिक्री पर सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि एक जांच टीम ने 28 सितंबर को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें केंद्र के संचालन और उर्वरक बिक्री में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में बिक्री रजिस्टर मनमाने तरीके से भरा मिला और कई जरूरी जानकारी अधूरी थीं। टीम को कालाबाजारी की आशंका भी मिली। केंद्र के सीसीटीवी बंद थे और जांच टीम को सहयोग नहीं मिला। विभाग ने किसानों के हित से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस (नंबर डी-डीएल 21224022391718), जिसकी वैधता 16 मार्च 2027 तक थी, तुरंत निलंबित कर दिया गया है। संचालक मो. आलम से जवाब मांगा गया है।
कि पत्र प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर सभी संबंधित साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर उपलब्ध कराएं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकार पत्र को स्थायी रूप से रद्द करने के साथ आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कोढ़ा में किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस रद्द:उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी और कालाबाजारी की आशंका पर कृषि विभाग की कार्रवाई
