![]()
बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने स्नान करने के दौरान खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के आवेदन पर पुलिस ने झखरा पंचायत के सोतीचक निवासी शिवम शर्मा और राहुल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 305/26 दर्ज किया गया है। 6 महीने तक धमकी देने का आरोप प्राथमिकी के अनुसार, युवती का आरोप है कि 11 फरवरी 2026 से 8 अगस्त 2026 तक दोनों युवकों ने उसके स्नान करने के दौरान खींची गई फोटो वायरल करने की धमकी दी और इसी आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। परेशान होकर युवती सोमवार शाम शंभूगंज थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को बांका मुख्यालय के एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। भागलपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने युवती द्वारा बताए गए घटनास्थल से कई तरह के नमूने एकत्र किए। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने बताया कि नमूनों को लैब भेजे जाने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। दोनों नामजद युवकों की तलाश में छापेमारी पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले दोनों नामजद आरोपितों के घर के पुरुष सदस्य फरार हो गए थे। पुलिस ने गांव के अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। दोनों नामजद युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रेम-प्रसंग और भूमि विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के साथ-साथ घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग, भूमि विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बांका में नहाते समय युवती का VIDEO बनाया:वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक संबंध बनाए; 2 पर FIR, फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए
