![]()
मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में खोरा चौक के पास सोमवार को एक युवक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला। मृतक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर केसरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दो महीने से किराए के कमरे में रह रहा था जानकारी के अनुसार, आदित्य पिछले दो महीने से खोरा चौक के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह यहीं से पूजा राज आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप चलाता था। सोमवार को काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा बंद रहा। दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो आदित्य बिस्तर पर मृत पड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Source link
कमरे में बिस्तर पर मिला आर्केस्ट्रा संचालक का शव:मोतिहारी में 2 महीने से खोरा चौक पर रह रहा था; दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
