![]()
गोपालगंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ ‘दीया’ की ओर से 3 अक्टूबर को गोपालगंज शहर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में एक दिवसीय सेमिनार सह ‘यूथ एक्सपो’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। ‘मनःस्थिति बदले तो, परिस्थिति बदले’ पर होगा मार्गदर्शन सेमिनार के मुख्य वक्ता नेशनल यूथ मोटिवेटर एवं कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार होंगे। वे युवाओं को ‘मनःस्थिति बदले तो, परिस्थिति बदले’ विषय पर मार्गदर्शन देंगे। वे बताएंगे कि बाहरी परिस्थितियों में बदलाव के लिए सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन जरूरी है। परीक्षा तनाव और पढ़ाई में एकाग्रता पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थी जीवन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी। परीक्षा और पढ़ाई के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। समय प्रबंधन से लेकर रोजगार तक की जानकारी सेमिनार में समय का बेहतर उपयोग, अनुशासित दिनचर्या और व्यक्तित्व विकास को लेकर भी टिप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बेरोजगारी की चुनौती से निपटने, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के रास्तों पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास आयोजकों के अनुसार, सही मार्गदर्शन के अभाव में कई युवा भटकाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच, सही दिशा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय टीम ने जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं और अभिभावकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Source link
युवाओं को मिलेगा तनाव से निपटने-करियर संवारने का मंत्र:गोपालगंज में 3 अक्टूबर को यूथ एक्सपो, प्रवेश निःशुल्क; मनीष कुमार करेंगे मार्गदर्शन
