![]()
बेतिया के सुप्रिया रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता (48) की मौत हो गई। वे नगर थाना क्षेत्र के लाल बाजार के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
.
स्थानीय लोगों के अनुसार, अरुण गुप्ता सुप्रिया रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बह गया।
आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है।
अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
परिवार में मातम
अरुण गुप्ता की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
