Headlines

बांका-मंदार पर्वत पर किशोरी से अभद्रता-चप्पल से मारपीट:'करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी वर्दी' का VIDEO, 6 अज्ञात पर FIR दर्ज




बांका के बौंसी थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से किशोरी और उसके साथ आए दो किशोर के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में छह युवक किशोरी और दोनों किशोरों के साथ अभद्र व्यवहार करते और चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक के हाथ में डंडा भी नजर आ रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वीडियो में लगाया गया आपत्तिजनक गाना वायरल वीडियो में ‘करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकार, वर्दी’ गाना लगाया गया है। वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस की जांच में यह वीडियो करीब छह माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की वास्तविक तारीख और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- 22 सितंबर को मिला वीडियो बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 2:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से उनके व्हाट्सऐप पर वीडियो भेजा गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम वीडियो की सत्यता जांचने के लिए मंदार पर्वत पहुंची। जांच में वीडियो का स्थान मंदार पर्वत ही पाया गया। छह अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के बयान पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A लगाई गई है। वायरल वीडियो को पुलिस ने जांच में साक्ष्य के रूप में शामिल किया है। ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों के साथ किशोरी और दोनों किशोरों की पहचान के लिए मंदार पर्वत के आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ की। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक नवयुवक हैं, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने तक किसी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। पीड़ितों और आरोपियों की पहचान नहीं पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही किशोरी और दोनों किशोर कहां के रहने वाले हैं। आरोपित युवक भी कहां के निवासी हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस वीडियो के आधार पर सभी की पहचान करने में जुटी है। एसडीपीओ बोले- वीडियो की जांच जारी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *