![]()
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार नंदन यादव और हरेराम यादव के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पुलिस जांच कर रही है। दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के खिलाफ पहले से कितने मामले दर्ज हैं और उनका किसी अवैध गतिविधि से संबंध रहा है या नहीं। हरेराम का पुराना शराब मामला सामने आया पुलिस जांच के दौरान हरेराम यादव के खिलाफ दर्ज पुराने शराब मामले की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि जुलाई 2025 में उत्पाद विभाग की टीम ने हरेराम को 50 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा था। इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक पर बोरे में शराब ले जाते दिखा वायरल वीडियो करीब 22 सेकंड का है। इसमें हरेराम यादव बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में शराब ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके पास पॉलिथीन में देसी शराब भी नजर आ रही है। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा उसे पकड़े जाने का दृश्य भी वीडियो में दिखता है। बालू खनन के मामले की भी जांच जमुई एसपी के अनुसार, हरेराम यादव के खिलाफ अवैध बालू खनन से जुड़ा मामला भी थाने में दर्ज है। पुलिस इस केस की भी जानकारी जुटा रही है। जांच में पुराने मामलों की प्रकृति और उनमें हुई कार्रवाई को भी देखा जा रहा है। पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल में जुटी पुलिस छात्रा से छेड़खानी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। शराब और अवैध बालू खनन से जुड़े मामलों के अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों के खिलाफ अन्य कोई मामला दर्ज है या नहीं। पुलिस पुराने शराब मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। हालांकि, पुराने मामलों की जांच और मौजूदा छेड़खानी के केस के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Source link
छात्रा से छेड़खानी के आरोपी का पुराना शराब कनेक्शन:जमुई में 50 लीटर देसी शराब के साथ पकड़े जाने का 22 सेकंड VIDEO, रिकॉर्ड की जांच
