हैदराबाद1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात आग लग गई। हादसे में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई।
दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने के वक्त यूनिट में 27 नवजात भर्ती थे। हादसे के बाद 25 बच्चों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
शुरुआती जांच में AC में खराबी के कारण धमाका होने की आशंका जताई गई है, हालांकि आग की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
हादसे की तस्वीरें…


CM ने दिए जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
खबरें और भी हैं…

