Headlines

मुजफ्फरपुर में दो नाबालिग छात्राओं पर ब्लेड से हमला:इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज; अज्ञात बाइक सवार पर FIR, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस




मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया गया। अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने उन पर हमला किया, जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस की मदद से दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों बच्चियों की हालत सामान्य है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को एसडीपीओ (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद पीड़ित छात्राओं के घर पहुंचीं। पीड़िता और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि साइकिल से स्कूल जाते समय अज्ञात बाइक सवार युवक ने छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छेड़खानी की बात गलत है। बच्चियों ने इस तरह की कोई बात नहीं बताई है। एक बच्ची को बांह के पास और दूसरी को कंधे के पास चोट लगी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी सबूतों की मदद ली जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी इस संवेदनशील मामले में पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों पर फैल रही भ्रामक खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। एसडीपीओ ने साफ किया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। गलत खबरें फैलाई गई, इससे समाज में बेवजह डर का माहौल बन रहा है। ऐसे लोगों पर लीगल नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (PCI) को भी औपचारिक शिकायत भेजी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *