Headlines

नवादा में कपड़ा कारोबारी से मारपीट कर छिनतई:20 लोगों पर रोककर पीटने का आरोप, सोने की चेन-आईफोन और रुपये छीने




नवादा के नगर थाना क्षेत्र में कन्हाई स्कूल के पास एक कपड़ा कारोबारी से मारपीट कर छिनतई की घटना सामने आई है। कादिरगंज के कपड़ा व्यवसायी विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि करीब 20 लोगों ने उन्हें रोककर पीटा और उनके कपड़े, मोबाइल और रुपये छीन लिए। घटना में विकास कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। विकास कुमार ने बताया कि वह बुलेट से कपड़े खरीदकर लौट रहे थे। कन्हाई स्कूल के पास कुछ लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोका। उन्हें लगा कि शायद चंदा मांगने वाले लोग हैं, इसलिए उन्होंने बाइक रोक दी। बाइक की चाबी निकाली, कपड़े और मोबाइल भी छीने विकास कुमार के मुताबिक, बाइक रोकने के बाद लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कपड़े का सामान, रुपये, गले में पहनी सोने की चेन और पॉकेट में रखा आईफोन मोबाइल छीन लिया गया। वारदात के बाद सभी लोग मौके से भाग निकले। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी भी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के समरी गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक ने कहा- घटनास्थल के किनारे खड़ा था विक्की कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घटनास्थल के किनारे खड़ा था। उसके मुताबिक, सभी लोगों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह नारदीगंज से नवादा बिरयानी खाने आया था। हालांकि, रात के समय घटनास्थल के पास उसकी मौजूदगी और बिरयानी खाने की बात पुलिस के लिए जांच का विषय बनी हुई है। दोनों से पूछताछ कर रही पुलिस नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने पुलिसकर्मियों को भेजकर विकास कुमार और विक्की कुमार को सदर अस्पताल से थाने बुलाया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। करीब 20 लोगों ने मिलकर छिनतई की या घटना के पीछे कोई और वजह है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *