Headlines

Patna Chain Snatching Case | Shastrinagar Morning Walk CCTV Footage



पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हर्बल पार्क के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

.

फोन पर दी पुलिस को सूचना

वारदात के बाद पीड़ित ने फोन के माध्यम से शास्त्रीनगर थाने को घटना की जानकारी दी। हालांकि, फिलहाल थाने में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस टीम हर्बल पार्क और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी किस दिशा में भागे।

डायल-100 टीम भी पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-100 की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में पड़ताल की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *