Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और कई घंटे बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई।

यात्रियों के मुताबिक, उन्हें विमान में सवार होने के बाद बताया गया कि बोइंग 787 विमान में तकनीकी समस्या है। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतार दिया। कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

दिल्ली पुलिस ने नकली बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फर्जी रिफंड के नाम पर ₹47,971 की ठगी की शिकायत के बाद की गई।

मामले में शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण ने फेसबुक पर ड्राय फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने उसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कहा कि ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकता, इसलिए रिफंड दिया जाएगा। कॉलर के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर उसके बैंक अकाउंट से ₹47,971 की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई।

यूजीसी रोलबैक महापंचायत फिलहाल टाल दी गई, जेपी नड्डा से बैठक के बाद फैसला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत’ फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया।

यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले जेपी नड्डा के घर पर हुई। इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी।

यह प्रदर्शन आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों (2026) के विरोध में बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।