Headlines

20 सितंबर का राशिफल:मेष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ने के योग हैं, वृश्चिक वालों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (20 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 20 सितंबर को कई राशियों के लिए पैसा, बिजनेस और निजी मामलों में अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। वृष राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छे ऑर्डर और मीडिया-कम्युनिकेशन से जुड़े काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मिथुन राशि वालों की रुकी पेमेंट वापस आने के योग हैं। कन्या राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। मीन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी।

डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- खर्चों के साथ इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे, इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जगह बदलने या शिफ्ट होने की कोई योजना है तो आज उससे जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुक और उदार होने की आदत में थोड़ा बदलाव लाएं। कोई अनजान व्यक्ति मीठी बातों में उलझाकर अपना फायदा निकाल सकता है। किसी जरूरी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में बदलाव और विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। कमीशन से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा कम होगा। लव- घर की व्यवस्था संभालने में जीवनसाथी का सहयोग मानसिक सुकून देगा। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- मौजूदा परिस्थितियों में सेहत को लेकर सावधान रहें। रूटीन और खानपान संतुलित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- ज्यादातर काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आराम करने का मौका मिलेगा और मूड भी हल्का रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखकर आज को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देना हो तो सोच-समझकर फैसला लें। किसी उलझन में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। छोटी बातों पर तनाव लेने के बजाय समाधान खोजें। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया फैसला गलत हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस के काम बहुत गंभीरता से करें। इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। ऑफिस की अंदरूनी व्यवस्था को लेकर कुछ हलचल बनी रह सकती है। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- पूरे दिन मन खुश रहेगा और रूटीन काफी हद तक आपकी पसंद के मुताबिक चलेगा। कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, लेकिन आप उसका सामना करके सफल भी होंगे। धार्मिक गतिविधियों के लिए भी थोड़ा समय निकालें। नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक शब्दों के इस्तेमाल से बचें। किसी की गलत सलाह नुकसान करा सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने से कोई जरूरी काम टालना पड़ सकता है।

व्यवसाय- नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह रहेगा और अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में फिलहाल ज्यादा पैसा न लगाएं। उधार दिया पैसा या रुकी पेमेंट वापस लेने के लिए दिन अच्छा है। लव- घर के किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। प्रेम संबंध के शादी में बदलने के भी योग हैं। स्वास्थ्य- गिरने या एक्सीडेंट की आशंका है। वाहन और मशीनरी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- समय और भाग्य दोनों आपका साथ देंगे। अपने संपर्कों और मीडिया के जरिए निजी और बिजनेस से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करें। घर को सजाने-संवारने के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहने से करीबी रिश्तों को नजरअंदाज कर सकते हैं। रिश्तों को खराब होने से बचाने के लिए समय देना जरूरी है। संतान की शादी में कोई रुकावट है तो परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करें।

व्यवसाय- बिजनेस की अंदरूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। कोई बाहरी व्यक्ति काम की व्यवस्था बिगाड़ सकता है। गुस्से के बजाय शांति से समाधान निकालें। नौकरी में फाइल और जरूरी पेपर्स व्यवस्थित करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपसी सहयोग से घर की समस्याएं भी सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता और काम के दबाव से मानसिक तनाव रह सकता है। मेडिटेशन करें और अच्छी किताबें पढ़ें, इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला हो तो उसमें अपनी मौजूदगी जरूर रखें। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। फाइनेंस से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला अच्छे नतीजे दे सकता है। युवाओं की कोई योजना सफल होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। गुस्से और नाराजगी पर कंट्रोल रखें और शांति से बात सुलझाएं। युवा लापरवाही की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में आपकी या कर्मचारियों की छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। माल को लेकर कोई शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी अपना काम बहुत ध्यान से करें, क्योंकि छोटी गलती परेशानी की वजह बन सकती है। लव- घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन में जरूरत से ज्यादा समय न गंवाएं। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान और गंभीर रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चल रही परेशानी का समाधान मिल जाएगा। इससे राहत और सुकून मिलेगा और दूसरे कामों पर भी पूरे आत्मविश्वास से ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शादी से जुड़े कामों की योजना बन सकती है। नेगेटिव- इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं। आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए पूरी मेहनत करें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी खड़ी कर सकता है। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोग काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि फाइल वर्क में गलती होने की आशंका है। लव- परिवार के लोगों का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव हो सकता है। व्यायाम और मेडिटेशन के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिल सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद ही पैसा लगाएं। लंबे समय बाद घर में मेहमान आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी। नेगेटिव- समय के हिसाब से अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। मामा पक्ष से कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद रिश्ते खराब कर सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें और सेविंग पर भी ध्यान दें।

व्यवसाय- बिजनेस की बनाई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी और काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग हैं। अपने सीनियर अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। बेकार की मौज-मस्ती में ज्यादा समय और पैसा खर्च न करें। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से कमजोरी महसूस हो सकती है। हल्का भोजन करें और परेशानी ज्यादा हो तो इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछली गलतियों को सुधारकर वर्तमान को बेहतर बना पाएंगे। इससे ऐसी उपलब्धि भी मिल सकती है, जिसकी लंबे समय से इच्छा थी। प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। कुछ जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें, इससे काम का दबाव कम होगा। दिखावा करने से बचें, वरना अपना ही नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे काम की व्यवस्था बेहतर रहेगी। पैसों के मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और जल्दबाजी में कोई समझौता न करें। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। बेकार के प्रेम प्रसंगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- सिरदर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है। काम के बीच आराम भी जरूर करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- समय आपके लिए फायदेमंद परिस्थितियां बना रहा है। आर्थिक मामलों से जुड़ी कुछ अच्छी योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत काम भी शुरू हो सकता है। युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा सतर्क और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से निजी मामले को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अहंकार और गुस्से पर कंट्रोल रखें और शांति से बात सुलझाएं। निवेश के फैसले भी बहुत सोच-समझकर लें।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति सुधरेगी और जरूरत के मुताबिक ऑर्डर मिल सकते हैं। इनकम फिलहाल सामान्य रहेगी। किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें। सरकारी नौकरी वालों को कोई खास अथॉरिटी या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्यक्षमता और सेहत दोनों पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- आज काम ज्यादा रहेगा, लेकिन अच्छे नतीजे मिलने से उत्साह बना रहेगा और थकान महसूस नहीं होगी। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन और अनुशासन घर में बना रहेगा। संपर्कों के जरिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- सोच-समझकर ही फैसला लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है। निजी कामों के लिए समय न निकाल पाने से मन में थोड़ी झुंझलाहट रह सकती है।

व्यवसाय- कामकाज में थोड़ी मंदी रहेगी। बिजनेस की मौजूदा स्थिति को गंभीरता से समझने और उसकी कमियों पर काम करने की जरूरत है। फिलहाल बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम की वजह से परेशान रह सकते हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से थकान और बेचैनी हो सकती है। पर्याप्त पानी लें और पौष्टिक पेय शामिल करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- मनचाहा काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। आपसी बातचीत से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अनुभवी लोगों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव होता है तो अपनी भूमिका पर भी सोचें। इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा रहेगा। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से बिजनेस की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो तो अनुभवी लोगों की मदद लें। सही समाधान मिल जाएगा। ऑफिस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। अच्छी आदतें और व्यवस्थित रूटीन आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज कोई परेशानी आए तो परिवार के साथ जरूर शेयर करें। बातचीत से सही समाधान मिल सकता है। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नेगेटिव- लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालें, क्योंकि परेशानी और आर्थिक नुकसान की आशंका है। कुछ विरोधी जलन की वजह से आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हर तरफ से सतर्क रहें।

व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति अनुकूल रहेगी और इनकम भी बेहतर होगी। सफलता के उत्साह में करियर के लिए कोई गलत लक्ष्य न चुनें, वरना इसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शांत रहेगा। लव- घर का माहौल सुखद बनाए रखने में पति-पत्नी का खास योगदान रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी-जुकाम या इंफेक्शन हो सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *