Headlines

समस्तीपुर- घर के दरवाजे पर सो रहे डॉक्टर की हत्या:बदमाशों ने मारी तीन गोली, मौके पर तोड़ा दम; चचेरे भाई ने कहा- लाश नहीं उठने देंगे




समस्तीपुर के हसनपुर में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण चिकित्सक के सिर में तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी परिजन को उस वक्त हुई, जब वे सुबह करीब 6 बजे सोकर उठे। घटना परोरिया पंचायत के केशोरा गांव के वार्ड 13 की है। मृतक की पहचान 50 साल के गुलजार अहमद उर्फ शाहीन के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष सुनील कांत और पुलिस टीम पहुंची है। सबूत इक्ट्ठा करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। भाई ने कहा- इंसाफ मिलने तक लाश नहीं उठने देंगे मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद मंसूर ने बताया कि मैं अपने घर में था। बाहर शोर सुनाई दे रहा था। मैं घर से निकलकर आया और भाई के घर गया तो भाभी रो रही थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि किसी ने तुम्हारे भाई को गोली मार दी है। इसके बाद मेरे चाचा भी घटनास्थल पर आए और फिर आसपास के लोगों के साथ-साथ पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। मंसूर ने बताया कि पुलिस पड़ताल कर रही है। लेकिन जब तक हम लोगों को इंसाफ नहीं मिल जाता, हम लोग लाश को उठने नहीं देंगे। किसी तरह के विवाद पर मंसूर ने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। ये बहुत अच्छे आदमी थे। पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे। ये किसी मरीज के इलाज के बाद 10 से 20 हजार रुपए का बिल भी माफ कर देते थे। ये करीब 10 से 15 साल से गांव में डॉक्टरी करते थे। रोसड़ा DSP बोले- कारण का फिलहाल पता नहीं रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि सुबह सूचना मिली थी कि मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। अज्ञात अपराधियों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात से संबंधित टेक्निकल पहलुओं की जांच की जा रही है। साइंटिफिक तरीके से इन्वेस्टिगेशन जारी है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। तीन गोली मारी गई है। जांच के बाद ही हत्या की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, मृतक के परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *