![]()
शेखपुरा सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार रात ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में 201 दीप जलाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच सेवा, संवेदना और अपनत्व की भावना को बढ़ाना रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया सेवा का संकल्प कार्यक्रम में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की बात दोहराई। उन्होंने सेवा को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य के रूप में निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अमिया अग्रवाल, डॉ. रोहिणी कुमारी, डॉ. राय बहादुर कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार और धर्मशिला कुमारी मौजूद रहे। इनके साथ सभी जीएनएम और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। 31 मार्च 2027 तक चलेगा अभियान सदर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन के ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में दीप जलाकर मरीजों और उनके परिजनों के प्रति सेवा और संवेदना की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
Source link
शेखपुरा सदर अस्पताल में 201 दीप जलाए:मरीजों की सेवा-संवेदना का लिया संकल्प; 31 मार्च 2027 तक चलेगा अभियान
