![]()
शेखपुरा में MDM के तहत स्कूली बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए बुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लखीसराय टाटा मोटर्स के पास नीरपुर स्थित केंद्रीय रसोई घर पहुंचकर भोजन तैयार करने से लेकर स्कूलों तक सप्लाई की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय रसोई की व्यवस्था परखी डीएम ने रसोई घर परिसर का निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने कर्मियों की कार्यप्रणाली और रसोई घर में अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रसोई घर में तैयार चावल और चना-आलू के छोले का स्वयं स्वाद चखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्वाद की जांच की तथा अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। कर्मियों की स्वच्छता पर भी नजर डीएम ने खाना बनाने वाले कर्मियों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। रसोई घर परिसर में लगे CCTV कैमरों की स्थिति भी देखी गई। डीएम ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। बॉयलर सिस्टम का लिया जायजा केंद्रीय रसोई में लगे बॉयलर सिस्टम के कामकाज की भी जांच की गई। डीएम ने संबंधित कर्मियों से इसकी कार्यप्रणाली और संचालन की जानकारी ली। अनाज और अन्य खाद्य सामग्री के रखरखाव को लेकर डीएम ने स्टॉक पंजी की जांच की। उन्होंने उपलब्ध खाद्यान्न और उसके रिकॉर्ड के बीच समुचित मिलान सुनिश्चित करने को कहा। 113 स्कूलों में पहुंचता है भोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम ने बताया कि इस केंद्रीय रसोई घर से शेखपुरा जिले के कुल 113 विद्यालयों में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन भेजा जाता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्रीय रसोई के साथ-साथ स्कूलों में पहुंचने वाले भोजन की भी नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। पूरी सप्लाई चेन पर नजर रखने को कहा जिला पदाधिकारी ने भोजन तैयार होने से लेकर विद्यालयों तक पहुंचने की प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम समेत शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कार्य एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
'MDM की थाली में लापरवाही नहीं चलेगी':शेखपुरा में DM ने चखा खाना, स्टॉक से CCTV तक जांचा; नियमित जांच के निर्देश
