Headlines

CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान मुंगेर दौरे पर:बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री बांटेंगे, पीड़ित परिवारों से करेंगे बात




मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार, 16 सितंबर को आएंगे। दोनों नेता जिले में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां जानेंगे। प्रशासन ने उनके आने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नौवागढ़ी-शीतलपुर के +2 उच्च विद्यालय परिसर पहुंचेंगे। शीतलपुर मैदान में उनके हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है। हवाई निरीक्षण के बाद वे प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से बात करेंगे। DM-SP ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा उनके दौरे को देखते हुए मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मैदान की स्थिति, हेलीपैड, आने-जाने का रास्ता, पार्किंग और बैरिकेडिंग जैसे इंतजामों की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी जरूरी निर्देश दिए गए। शीतलपुर मैदान में चल रहा बैरिकेडिंग का काम शीतलपुर मैदान और उससे जुड़े रास्तों पर बैरिकेडिंग का काम चल रहा है। वाहनों की आवाजाही, पार्किंग, साफ-सफाई और भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है। पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी तैयारी की जा रही है। डीएम निखिल धनराज ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री मुंगेर आ सकते हैं। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाकों के विस्थापित परिवारों से बात कर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने काम समय पर पूरे करें और व्यवस्था में कोई कमी न रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *