Headlines

Biharsharif Rojgar Mela | Job Fair For Youth In Nalanda 2026


नालन्दा जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में श्रम संसाधन तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला नियोजनालय, बिहार शरीफ के तत्वावधान में कल 15 सितम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेला के द्वितीय च

.

ये मेला संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय कैंप में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। निजी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियों के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप आजीविका तलाशने का सीधा और पारदर्शी मंच मिलेगा।

श्रम संसाधन विभाग में रोजगार मेला लगेगा।

श्रम संसाधन विभाग में रोजगार मेला लगेगा।

एजुकेशनल सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी, पहचान पत्र, अपडेटेड बायोडाटा

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये आयोजन हर वर्ग और शैक्षिक पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आठवीं, दसवीं, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा और एमबीए जैसी व्यावसायिक डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को एनसीएस आईडी, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, वैध पहचान पत्र और अपना अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी यह मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं।

मेले में प्रतिभागियों को फ्री में एंट्री मिलेगी।

मेले में प्रतिभागियों को फ्री में एंट्री मिलेगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसमें भाग लेने वाले सभी नियोक्ता निजी क्षेत्र से संबंधित हैं, अतः नियोजन और सेवा की शर्तें पूरी तरह कंपनियों द्वारा ही निर्धारित की जाएंगी। विभाग मात्र एक समन्वयक और सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य कर रहा है।

इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्टडी किट योजना और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए टूल किट योजना भी चलाई जा रही है। छह माह पुराने एनसीएस निबंधन और तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले अभ्यर्थी इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिला नियोजनालय या कौशल विकास केंद्र से संपर्क कर उठा सकते हैं। किसी भी विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 06112-359276 पर संपर्क साध सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *