![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को खगड़िया परिसदन में भाजपा की प्रेस वार्ता हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने की। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और व्यावसायिक आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने अभियान की जानकारी दी। लाभार्थियों के घर जाएंगे कार्यकर्ता सुरेश रूंगटा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के करीब 25 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। बिहार में करीब 2.50 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण के कामों को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा के कार्यकर्ता जिला से लेकर बूथ स्तर तक लाभार्थियों के घर जाएंगे। वे योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी लेंगे और उनका आभार जताएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी। 2 अक्टूबर को स्वच्छता और श्रमदान अभियान लाभार्थियों के घरों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों, अमृत सरोवर, नए बने पुल और बांध, जनऔषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, मंदिरों, घाटों और पंचायत भवनों पर दीप जलाए जाएंगे। अभियान के दौरान सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, ‘सेवा स्मरण’, ‘कहानी बदलाव की’, संस्कृति और युवा यात्रा, स्वच्छता और श्रमदान अभियान जैसे कई कार्यक्रम होंगे। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को स्वच्छता और श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को हर जिले और मंडल स्तर पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। इस अभियान के तहत युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग कम से कम 25 मिनट समाजसेवा के लिए देंगे। बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा अभियान इसमें रक्तदान, पौधरोपण, जलस्रोतों की सफाई, योग, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य-शिक्षा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। रूंगटा ने बताया कि अभियान के समापन पर 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ आयोजित होगा, जिसमें करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य है। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की सभी छह कड़ियों के सामूहिक गायन का कार्यक्रम भी होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि खगड़िया में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अर्जुन कुमार शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. इंद्र भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी व प्रमोद शाह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा व कुंदन सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश केसरी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link
खगड़िया में BJP का सेवा संकल्प अभियान,:देश में 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट
