![]()
कर्नाटक के बेंगलुरु में जनवरी से लापता 18 साल की छात्रा को पुलिस ने करीब 7 महीने बाद OTP की मदद से खोज निकाला। वह 31 जनवरी को एक नाबालिग सहेली के साथ कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों अपने साथ मोबाइल फोन, ATM कार्ड या दूसरे जरूरी सामान नहीं ले गई थीं। उनके पास सिर्फ आधार कार्ड और कॉलेज बैग थे। काफी समय तक पुलिस को दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार छात्रा के आधार कार्ड से मिले एक डिजिटल सुराग ने पूरी जांच की दिशा बदल दी। छात्रा ने एक सरकारी स्वास्थ्य योजना के लिए आधार कार्ड से आवेदन किया और पति का मोबाइल नंबर दिया था। योजना के लिए उसी नंबर पर OTP आया था। CID ने नंबर को ट्रेस किया और छात्रा तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक छात्रा अब शादीशुदा है और गर्भवती भी है। उसे कर्नाटक हाईकोर्ट में पेश करने के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। वहीं उसके साथ गायब हुई नाबालिग लड़की की तलाश अभी जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
बेंगलुरु से लापता लड़की 7 महीने बाद OTP से मिली:सरकारी योजना के लिए पति के नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया था, पुलिस ने ट्रैक किया
