पांढुर्णा में गोटमार मेले में झंडे के लिए लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं।
पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान जाम नदी में पत्थरबाजी जारी है। झंडे पर कब्जे के लिए पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के खिलाड़ी आमने-सामने हैं। पत्थर लगने से करीब 133 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई लोगों के सिर फूट गए। 4 खिलाड़ियों को गंभीर चोट आई है।
.
इनमें सावरगांव निवासी 33 वर्षीय नितिन भादे का पैर टूट गया। 48 वर्षीय प्रह्लाद साहू के कंधे की हड्डी टूट गई। पांढुर्णा निवासी 39 वर्षीय सचिन हाटेकर का पैर टूट गया, जबकि सावरगांव निवासी 30 वर्षीय संजय धारपुरे के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। इनमें संजय-सचिन को नागपुर रेफर किया गया है।
7 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए
घायलों के इलाज के लिए मेला क्षेत्र में 7 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 44 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है, जबकि 22 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। घायलों को जरूरत के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जा रहा है।
700 पुलिसकर्मी, ड्रोन-CCTV से निगरानी
सदियों पुरानी इस परंपरा के दौरान सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र और आसपास 10 CCTV कैमरों और 3 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। गोटमार में 1955 से 2025 तक पत्थरबाजी के दौरान 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोटमार मेले की तस्वीरें देखिए…

पत्थरबाजी में कई खिलाड़ियों के सिर फूट गए।

गोटमार मेले में घायलों का इलाज चल रहा।

पांढुर्णा वालों पर पत्थरबाजी कर रहे सावरगांव के लोग।

गोटमार मेले के दौरान जाम नदी में पत्थरबाजी के ड्रोन शॉट।

सावरगांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं। पांढुर्णा के लोग भाग रहे।

पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के लोग एक दूसरे को मार रहे पत्थर।

झंडे के लिए पांढुर्णा और सावरगांव के लोग पत्थरबाजी कर रहे।
गोटमार मेले के अपडेट के लिए नीचेलाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
