![]()
बिहार शरीफ़ के शहर के सर्किट हाउस में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होने वाले एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पेश की। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन (गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) में 25 वर्षों के सफल सेवा कार्यों को आम जनता के बीच ले जाना और उन्हें सम्मानित करना है। 25 करोड़ दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दिन युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही, देशभर में सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों के घरों में कुल 25 करोड़ दीये जलाए जाएंगे। इस महा-आयोजन के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ये दीये लाभार्थियों और देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को उनके अनवरत सेवा कार्यों के लिए आशीर्वाद स्वरूप समर्पित होंगे। छात्रों और युवाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताएं अभियान के तहत 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेजों में छात्रों और युवाओं के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ‘कहानी बदलाव की’ थीम पर संगीतमय नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को दर्शाया जाएगा। इसे पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित किया जाएगा। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और वंचितों तक योजनाएं पहुंचाने की पहल आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका-सहायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा और बच्चों के बीच फल व मिठाइयां बांटी जाएंगी। 7 अक्टूबर को विशेष ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी, जो गांवों से निकलकर जिला मुख्यालयों तक पहुंचेगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत नागरिकों से 25 मिनट का समय सफाई, स्वास्थ्य या अन्य सेवा कार्यों में देने की अपील की जाएगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों तक पहुंचेंगे जो अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं और उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर ‘सेवा शिविर’ (स्वास्थ्य आदि) लगाए जाएंगे। ‘सेवा के रंग’ के तहत हर घर में रंगोली और ‘इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ होगा। इस दिन पंचायत, ब्लॉक, जिला, विधानसभा और संसद स्तर पर एक साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Source link
बिहारशरीफ में BJP ने की 'सेवा संकल्प अभियान' की घोषणा:देशभर में जलाए जाएंगे 25 करोड़ 'आशीर्वाद के दीये'; गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना लक्ष्य
