Headlines

गोपालगंज में अनियंत्रित बस ने दंपती को कुचला, मौत:बच्चों के स्कूल का फीस भरने जा रहे थे, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी किया जब्त




गोपालगंज में गुरुवार की सुबह अनियंत्रित बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भरकुइया गांव के पास की है। मृतकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरेया विशुनपुरा गांव निवासी सेराजुल मियां(40) और उनकी पत्नी शकीला खातून(36) के रूप में हुई है। सेराजुल मियां और उनकी पत्नी शकीला खातून अपनी बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर जा रहे थे। वे अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस हादसे के बाद दंपती के दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *