Headlines

Apple iPhone 18 Pro Launch


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एपल ने 9 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में आईफोन-18 सीरीज के दो प्रीमियम फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने बेस वैरिएंट नहीं उतारे हैं, ये अगले साल आएंगे। आईफोन-18 सीरीज में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक दी गई है।

इससे कम रोशनी में भी साफ फोटो खीचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में अब तक का सबसे पावरफुव प्रोसेसर, फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बड़ा कूलिंग चैंबर और अपडेटेड सिरी एआई दिया गया है।

आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की लॉन्च प्राइस में 30 हजार रुपए का अंतर है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.80 लाख रुपए है। ये भी अपने पुराने मॉडल से 30 रुपए महंगा हो गया है।

यहां हम आईफोन-18 प्रो और प्रो मैक्स का 17 सीरीज के 17-प्रो और 17-प्रो मैक्स से कंपेरिजन बता रहे हैं…

आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में 17 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर

  • डिस्प्ले अपग्रेड: आईफोन 17 प्रो में डायनेमिक आईलैंड और माइक्रो-लेंस टेक्नोलॉजी वाला 120Hz LTPO डिस्प्ले है, जबकि आईफोन 18 प्रो सीरीज में पहली बार अंडर-डिस्प्ले फेस-ID दिया गया है, जिससे डायनेमिक आईलैंड का साइज काफी छोटा हो गया है और स्क्रीन स्पेस ज्यादा मिलता है। अगर आपको बेजेल-लेस और मॉडर्न स्क्रीन अनुभव चाहिए, तो 18 प्रो सही रहेगा।
  • परफॉरमेंस और AI: आईफोन 17 प्रो में 3nm A19 प्रो चिप है, लेकिन 18 प्रो सीरीज में दुनिया का पहला 2nm A20 प्रो चिप दिया गया है, जो 30% ज्यादा फास्ट और 40% कम पावर खर्च करता है। इसमें 12GB की जगह 16GB RAM है जो ऑन-डिवाइस नेक्स्ट-जेन एपल इंटेलिजेंस और 4K AI वीडियो प्रोसेसिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। हैवी टास्क और फ्यूचर-प्रूफिंग के लिए 18 प्रो बेस्ट है।
  • कैमरा और बैटरी: आईफोन 17 प्रो में 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम (5x पेरिस्कोप टेलिफोटो) है, जबकि आईफोन 18 प्रो मैक्स में वेरिएबल अपर्चर (f/1.4 से f/4.0) तकनीक के साथ नया 48MP पेरिस्कोप सेंसर (10x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम) दिया गया है। साथ ही 18 प्रो मैक्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की बदौलत 2 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ मिलती है। अगर प्रोफेशनल फोटोग्राफी और लंबी बैटरी चाहिए तो 18 प्रो या 18 प्रो मैक्स खरीदें।
  • डिजाइन और फ्यूचर-प्रूफ: आईफोन 17 प्रो में ग्रेड-5 टाइटेनियम बॉडी थी, जबकि आईफोन 18 प्रो सीरीज में नया सैटिन-फिनिश टाइटेनियम-गैफाइट एलॉय इस्तेमाल हुआ है जो फोन को 15 ग्राम हल्का और ज्यादा मजबूत बनाता है। अगर आपको अब तक का सबसे प्रीमियम, हल्का और इनोवेटिव आईफोन चाहिए, तो 18 प्रो मॉडल सही ऑप्शन है।

एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
  • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
  • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
  • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे ‘चैटजीपीटी’ से मदद ले लेती है।

एपल के ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में वॉच और एयरपॉड्स भी लॉन्च किए गए…

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं

एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है।

हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है।

क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।