Headlines

सहरसा में विस्थापित फुटकर विक्रेताओं को मिलेगी परमानेंट जगह:तीन महीने में दार्जिलिंग की तर्ज पर बनेंगे वेंडिंग जोन




सहरसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विस्थापित हुए फुटकर विक्रेताओं को अब स्थायी जगह मिलेगी। नगर निगम शहर के कई मुख्य रास्तों पर वेंडिंग जोन बनाएगा। बुधवार शाम अतिक्रमण हटाने से प्रभावित दर्जनों फुटकर विक्रेता अपनी समस्या लेकर नगर निगम पहुंचे।उन्होंने मेयर बैन प्रिया, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात और नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा से मुलाकात कर स्थायी जगह देने की मांग की। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विस्थापित फुटकर विक्रेताओं को तीन महीने के अंदर स्थायी समाधान का भरोसा दिया है। मेयर बैन प्रिया ने बताया कि जून 2023 में मेयर का चुनाव जीतने के बाद 16 सितंबर को हुई नगर निगम की बैठक में वेंडिंग जोन बनाने का फैसला लिया गया था। वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना उस समय ही यह महसूस किया गया था कि रेलवे ओवरब्रिज समेत शहर में चल रहे विकास कामों के कारण कई दुकानदार विस्थापित होंगे। इसलिए फुटकर विक्रेताओं की स्थायी समस्या का समाधान जरूरी है।मेयर ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा रहा है। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि विस्थापित फुटकर विक्रेताओं को व्यवस्थित जगह मिले और निगम को राजस्व भी मिले। इसी मकसद से करीब तीन साल पहले वेंडिंग जोन बनाने की पहल शुरू हुई थी। डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने बताया कि दार्जिलिंग में व्यवस्थित तरीके से लगाए गए बाजार को देखा है। उसी तर्ज पर सहरसा में भी वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना है। वेंडिंग जोन का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड से पारित उन्होंने बताया कि शहीद कुंदन सिंह चौक,रमेश झा महिला कॉलेज के समीप,सदर एसडीएम आवास वाले मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों को वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया है। यहां फल,मांस-मछली और सब्जी समेत अन्य फुटकर दुकानों को कतारबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से लगाया जाएगा। सहरसा नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दर्जनों विस्थापित फुटकर विक्रेताओं ने नगर निगम से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड से पारित है और इसका डीपीआर भी तैयार किया जा चुका है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। 200 से 500 फुटकर विक्रेताओं को होगा फायदा विभिन्न विभागों से एनओसी भी मांगी गई है, ताकि निर्माण एवं संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से एनओसी प्राप्त होने के बाद करीब तीन महीने के अंदर चिह्नित स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित कर फुटकर विक्रेताओं को दुकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। यहां दुकानों के साथ पार्क, लाइट, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 200 से 500 फुटकर विक्रेताओं को नए रोजगार के लिए व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए नगर निगम के वार्ड संख्या 6, 12, 13, 20 और 21 के प्रमुख मार्गों पर वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। दुकानों को सड़क से करीब 14 फीट पीछे व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि फुटकर बाजार लगने के बावजूद यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *