![]()
सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान में भारतीय सेना में तैनात जवान का परिवार रहता है। इसी मकान में किराए पर रहने वाली लक्ष्मीनाथ कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर के कमरे में भी चोरी हुई है। बुधवार को पीड़ित परिवार की ओर से बनगांव थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2 निवासी मनीष झा भारतीय सेना में लखनऊ में तैनात हैं। घर पर उनकी बुजुर्ग मां ललिता देवी रहती हैं। ललिता देवी ने बताया कि सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह अपने मायके महिषी प्रखंड के सत्तरवार गांव चली गई थीं। घर में ताला लगा हुआ था। साढ़ू पहुंचे तो टूटा मिला मुख्य दरवाजा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे मनीष के साढ़ू कुंदन मिश्रा घर की देखरेख और सोने के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर कमरों के ताले भी टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब 5 लाख के जेवर चोरी ललिता देवी के अनुसार, चोरों ने उनके कमरे की अलमारी को खंगाला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। उन्होंने चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई है। प्रोफेसर के कमरे से नकदी और चेन ले गए इसी मकान में किराए पर रहने वाली लक्ष्मीनाथ कॉलेज की प्रोफेसर रूपा देवी के कमरे में भी चोरी हुई। रूपा देवी मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं और कॉलेज में छुट्टी होने के कारण पिछले महीने से पटना स्थित अपने घर गई हुई हैं। चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये नकद, सोने की चेन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शुरू की जांच बनगांव थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। घटनास्थल की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
सहरसा में सेना के जवान और प्रोफेसर के घर चोरी:लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, सूने मकान का दरवाजा तोड़ा;शिकायत दर्ज
