Headlines

गया में केस वापस न लेने पर परिवार पर हमला:पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिर पर हमला, पुलिस बोली- पीड़ित ने की थी शिकायत




गया के बोधगया थाना क्षेत्र के नौवां गांव में पत्नी के साथ छेड़छाड़ और 2 महीने पहले दर्ज शिकायत वापस लेने के दबाव को लेकर विवाद हिंसक हो गया। घटना में महिला के देवर रौशन के सिर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। रौशन के अलावा, तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रौशन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रमोद सिंह, रामानंद सिंह और डब्लू कुमार ने उनकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। रौशन का कहना है कि घटना का विरोध करने और पहले की गई शिकायत वापस लेने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक, जब उसने शिकायत वापस लेने से साफ इनकार कर दिया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायल बोला- 29 अगस्त को भी लिखित शिकायत दी गई थी रौशन कुमार ने बताया कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 29 अगस्त 2026 को इस मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपियों ने फायदा उठाकर मारपीट की घायल का दावा है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने दोबारा विवाद किया और छेड़छाड़ के बाद केस उठाने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। पीड़ित परिवार ने घटना के बाद बोधगया पुलिस से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई गई है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों में हुई मारपीट वहीं, पूरे मामले पर बोधगया थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने मारपीट की घटना के संबंध में बताया कि विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कितने लोग घायल हैं, इसकी उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है और उनके अनुसार मारपीट को लेकर आवेदन भी नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस बयान के बाद अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की घटना में किस पक्ष की क्या भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *