Headlines

लड़कियों संग अश्लील बनाया वीडियो, फिर बेटे को मार डाला:मृत छात्र के पिता का चचेरे भतीजा पर आरोप, कहा- वो मुझसे बदला लेना चाहता था




‘मेरे चचेरे भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे बेटे का अश्लील वीडियो बना लिया। वो लगातार मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रहा था। आखिर में उसने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे की रविवार को हत्या कर दी। मेरा चचेरा भतीजा मुझसे बदला लेना चाहता था, वो मेरी पत्नी को अक्सर धमकी देता था कि तुम्हारे पति और बेटे को बर्बाद कर दूंगा।’ मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परमजीवर-ताराजीवर पंचायत के पूर्व मुखिया मणिभूषण कुमार उर्फ दुल्लू सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। दरअसल, मणिभूषण कुमार के बेटे 19 साल के मुकुल कुमार की पिछले रविवार यानी 6 सितंबर को अहियापुर थाना क्षेत्र के अवादाचाट पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से लाश मिली थी। मुकुल के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप अपने चचेरे भतीजे अहियापुर थाना क्षेत्र के आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आदित्य को मुख्य आरोपी बताते हुए 7 से 8 लोगों को नामजद किया है। परिवार का आरोप है कि मुकुल के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मारपीट के बाद उनके बेटे की हत्या कर लाश को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया। मुकुल की हत्या का क्या मामला है? मुकुल के पिता ने अपने चचेरे भतीजे को आरोपी क्यों बताया? मुकुल हत्याकांड में किन-किन लोगों को आरोपी बनाया गया है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए
सबसे पहले मुकुल की मौत की कहानी जानिए दरअसल, 19 साल के मुकुल की रविवार को लाश मिली थी। लाश मिलने के वक्त उसकी पहचान नहीं हुई थी। पुलिस ने लाश की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे देखकर उसके माता-पिता ने शिनाख्त की। परिजन ने बताया कि मुकुल शनिवार सुबह कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने के बाद शेखपुर स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए घर से निकला था। शाम तक नहीं लौटा। तलाश करने पर पता चला कि उसने अपना मोबाइल और साइकिल लाइब्रेरी में ही छोड़ दिया था और बिना कुछ बताए निकल गया था। रविवार को ही परिजन ने अहियापुर थाना में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से उन्हें नदी से मिले शव की पहचान के लिए सूचना नहीं दी गई। वहीं, अहियापुर थानाध्यक्ष शरत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तनु, उसकी मां, पिता, अहियापुर थाना क्षेत्र के आदित्य राज उर्फ हर्ष, उसकी मां अनीता देवी, कुंदन कुमार उर्फ प्रवीण कुमार और परी कुमारी को नामजद किया है। अब जानिए मुकुल के पिता मणिभूषण ने क्या आरोप लगाया? मणिभूषण कुमार उर्फ दुल्लू सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मेरा बेटा मुकुल सिंह दिल्ली के प्रीतमपुरा में पढ़ाई करता था, वो आईआईटी की तैयारी कर रहा था। नामजद मुख्य आरोपी आदित्य उर्फ हर्ष ने कुछ दिन पहले मेरे बेटे को हवाई जहाज का टिकट भेजा और उसे मुजफ्फरपुर बुलाया। उन्होंने कहा कि मैंने जिन लोगों को भी नामजद किया है, उन सभी ने मेरे बेटे के खिलाफ षड्यंत्र रचा और वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आदित्य अपने गार्जियन से कुछ-कुछ महीने पर 4 लाख, 3 लाख, 50 हजार रुपए फीस के नाम पर लेता था। वो एक बार 12वीं में फेल हो गया था। उसने अपने दादा को एक बार कहा कि मुझे बीटेक में एडमिशन कराना है, मुझे चार लाख रुपए चाहिए। इस पैसे के अलावा, उसे 30, 40, 50 हजार रुपए हर महीने खर्च भी जाता था। मणिभूषण ने कहा कि जब करीब दो साल गुजरा और मेरा बेटा दिल्ली से ही डिस्टेंस के जरिए एग्जाम दे रहा था, तो उसी वक्त आदित्य को मैंने एग्जाम देते देखा। चूंकि आदित्य और मेरा बेटे में अच्छी बनती थी, मैंने अपने बेटे से पूछा कि वो तो बीटेक की तैयारी करता है, तो 12वीं का एग्जाम क्यों दे रहा है। मेरे बेटे ने मुझे कुछ नहीं बताया। ‘आदित्य के दादा से मैंने शिकायत की, फिर पता चला उसने एडमिशन ही नहीं कराया था’ मणिभूषण ने कहा कि मैंने ये बात आदित्य के दादा को बताई। इसके बाद आदित्य को दिए गए फीस की रसीद मांगी गई। उसने घर में बताया था कि मैं गुजरात से बीटेक करता हूं, लेकिन वो मढ़ाई नहीं करता था, पैसे ऐसे ही गलत काम में खर्च करता है। इसके बाद आदित्य को दिया जाने वाला पैसा बंद हो गया। जब आदित्य को पता चला कि मैंने इस बारे में उसके परिजन को ये जानकारी दी है तो उसने मेरी पत्नी को एक बार कॉल किया, उसने कहा कि चाचा ने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी, गुजरात छुड़वा दिए। अब मैं आपके बेटे और आपके पति को बर्बाद कर दूंगा। जिस दिन मेरा बेटा गायब हुआ था, उस रात भी उसने धमकी दी थी, लेकिन मैंने उसकी बातों को सिरयसली नहीं लिया। मैंने सोचा कि बच्चा है, इसलिए ऐसे ही बोल रहा है। गुस्सा में ऐसा बोल रहा है। मुकुल के पिता ने कहा कि गुजरात से आने के बाद आदित्य अखाड़ाघाट में रहता था और अपने दोस्तों के साथ दिनभर घूमता रहता था। उसी ने मेरे बेटे मुकुल की मुलाकात तनु और परी नाम की लड़की से कराई थी। मणिभूषण बोले- आदित्य के माता-पिता से भी हम लोगों की नहीं बनती मृतक मुकुल के पिता ने कहा कि आदित्य के परिवार से हम लोगों की नहीं बनती है। एक बार आदित्य के पिता ने मुझसे कहा था कि आप मरेंगे तो आपकी चिता पर मैं लकड़ी भी नहीं रखूंगा। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा कुछ दिनों से मेरे पास ही कुछ दिनों से रह रहा था और यहां वो एनडीए की तैयारी कर रहा था। मुकुल ने 10वीं उत्तराखंड बोर्ड से अच्छे नंबर से पास किया था। वो जेईई मेंस की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसे मैंने दिल्ली के प्रीतमपुरा में रखा था। लेकिन जेईई मेंस का एग्जाम ठीक नहीं हुआ तो उसे मैंने उसे मुजफ्फरपुर बुला लिया था। 13 सितंबर को एग्जाम होने वाला था। एग्जाम देकर वो बेंगलुरु जाने वाला था, हम लोग उसे वहां शिफ्ट करने वाले थे। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अहियापुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुकुल के लाइब्रेरी से निकलने के बाद की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और अखाड़ाघाट पुल तक पहुंचने की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *