![]()
बांका में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बंधक बनाने और मारपीट के बाद बाथ-पैर बांधकर नहर किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास की है। घायल युवक की पहचान फतेहपुर निवासी परमजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर अमित कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। रस्सी से बंधा हुआ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित को घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी घटना के बाद युवक की मां ने आरोप लगाया कि फतेहपुर मोड़ स्थित महादेव मंदिर के सामने मन्नू धोबी का घर है। मन्नू धोबी उनके बेटे को खोजने के लिए घर आया था। इसके बाद परमजीत को अपने साथ ले जाकर पकड़कर घर में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की और बाद में हाथ-पैर बांधकर उसे नहर के किनारे फेंक दिया। युवक की मां ने मन्नू धोबी पर नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक को बंधक बनाकर किया मारपीट वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी शंकर शाह ने बताया कि डायल 112 पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मारपीट और युवक को हाथ-पैर बांधकर फेंकने की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा:बांका में हाथ-पैर बांध नहर किनारे फेंका, डायल 112 की टीम ने बचाया
