Headlines

बंगाल पुलिस ने किशनगंज में की छापेमारी, 2 हिरासत में:नशीली दवा तस्करी से जुड़ा मामल, दोनों से पूछताछ जारी




पश्चिम बंगाल में नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप मिलने के मामले में अलीपुरद्वार जिले की बीरपारा थाना पुलिस सोमवार को किशनगंज पहुंची। बंगाल पुलिस ने किशनगंज सदर थाना की मदद से डांगी बस्ती में मंजू ड्रग्स के संचालक मिणाल कुमार साह और सिटी तघरिया निवासी सुभाष को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बीरपारा थाना में 26 अगस्त को केस नंबर 151/26 दर्ज किया गया था। इसमें एनडीपीएस एक्ट और दूसरी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच चल रही है। कॉल डिटेल से किशनगंज के आरोपी की हुई पहचान इस मामले में 25 अगस्त को अमर बहादुर छेत्री नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी थीं, जिनके आधार पर बंगाल पुलिस की टीम किशनगंज पहुंची। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सबूतों की जांच में किशनगंज के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। इसी के बाद बंगाल पुलिस सदर थाना पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे अभी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सप्लाई चेन का पुलिस कर रही पता इस कार्रवाई से दवा कारोबार और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नशीली दवाओं की सप्लाई चेन का किशनगंज से सीधा संबंध है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *