Headlines

LJP-R विधायक के भाई सोनू सिंह की गिरफ्तारी पर रोक:बेल अर्जी DASJ-17 के कोर्ट में ट्रांसफर, पुलिस से मांगी गई घटना की सीसीटीवी फुटेज; जमीन हड़पने का मामला




बेलसंड विधानसभा सीट से लोजपा-रामविलास के विधायक अमित कुमार रानू के भाई अभिनव कुमार उर्फ सोनू सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है, जबकि उनके दो समर्थकों को जमानत मिल गई है। सोमवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की। आगे की सुनवाई के लिए डीएएसजे-17 के कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। दस सितंबर को सुनवाई होगी। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर के झपहां उदनडीह में जमीन पर कब्जा की नीयत से जेसीबी से घर और बाउंड्री को तोड़े जाने से जुड़ा है। वहीं, विधायक से जुड़ी एक एफआईआर में नामजद मोतीपुर के नरियार के रहने वाले सुमित श्रीवास्तव को तीन अन्य मामलों में भी न्यायिक हिरासत लिया जाएगा। इस संबंध में अहियापुर पुलिस ने विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। गिरफ्तार सुमित श्रीवास्तव को 20 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। उसे अहियापुर में दर्ज तीन अलग- अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा। इस तीनों मामले में सुमित के अलावा विधायक भी नामजद हैं। 9 सितंबर को सेंट्रल जेल से सुमित श्रीवास्तव को प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे वह कुल चार मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद माना जाएगा। वहीं, विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए अबतक पुलिस अदालत में अर्जी दाखिल नहीं की है। अन्य आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल जांच अधिकारी ने अन्य आरोपितों को अलग-अलग मामलों में प्रोडक्शन वारंट जारी कर न्यायिक हिरासत में लेने के लिए विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर सुनवाई करते हुए विशेष कोर्ट ने घटना को सीसीटीवी फुटेज अहियापुर पुलिस से तलब की है। उधर, विधायक के समर्थक ब्रह्मपुरा के सरस्वतीनगर निवासी राहुल कुमार व भिखनपुर वर्मा कॉम्पलेक्स निवासी रमेश कुमार वर्मा को सोमवार को सीजेएम कोर्ट से बेल मिल गई है। विधायक पर दर्ज कुल दस एफआईआर विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट के जज सह एसीजेएम प्रथम पूर्वी पंकज कुमार तिवारी के आदेश पर विधायक पर दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में चार गवाहों का बयान दर्ज किया जा चुका है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस अदालत में शिकातकर्ताओं के साथ गवाहों का बयान दर्ज करा रही है। बड़े बेटे की हत्या, छोटा जेल में… सदमे में पिता की ब्रेन हेमरेज से गई जान झपहां में चहारदीवारी ध्वस्त करने और तोड़‌फोड़ के आरोप में जेल में बंद नन्हे सिंह के पिता रामशंकर सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 सितंबर की देर रात ब्रेन हेमरेज होने के बाद एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, बड़े बेटे रवि सिंह की विधानसभा चुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या और छोटे बेटे नन्हे सिंह के आर्म्स एक्ट के केस में जेल में बंद होने से रामशंकर सिंह काफी तनाव में रहते थे। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए परिजनों की ओर से कोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की अब जानिए आखिर क्या है पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां डीह में 20 अगस्त को 70-80 ‎की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने निजी जमीन पर ‎कब्जा करने की नीयत से जमकर उत्पात मचाया था। कई वाहनों‎ और जेसीबी के साथ पहुंचे असामाजिक तत्वों ने पहले गेट‎ का ताला तोड़ा, फिर जेसीबी से चहारदीवारी ध्वस्त कर दी थी।‎ पूरे मामले को लेकर जमीन मालिक प्रहलाद कुमार ने 20 अगस्त को थाने में आवेदन दिया था, जिसमें लिखा- ‘20.08.2026 को समय लगभग 11 बजे सूचना मिली कि सुमित श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ JCB (रजिस्ट्रेशन BR-060E7193) थार (BR-01JK 7700) और मोटर साइकिल से पहुंचे थे। आवेदन में लिखा था कि गाड़ी में लोजपा (राम विलास) प्रधान महासचिव का बोर्ड लगा था। लगभग 50 अज्ञात लोगों के साथ मेरी जमीन और अन्य मकान में तोड़फोड़ करने लगे। मैं और अन्य जमीन के मालिक लगभग 12:00 बजे पहुंचे तो मेरी बाउंड़ी को तोड़ा जा चुका था, जबकि प्रेमचन्द्र मिश्रा के मकान को तोड़ जा रहा था। हमने मना किया, मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो मेरा मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और मारपीट की। साथ ही गले में पहली सोने की चैन भी छीन ली। विवादित जमीन का जायजा लेने पहुंचे SSP मामले की जांच के लिए एसएसपी कांतेश मिश्रा 23 अगस्त की सुबह विवादित जमीन पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। यहां 52 प्लॉट की बाऊंड़्री को तोड़ा गया था। 20 अगस्त को हुई तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग बुलडोजर से बाउंड्री तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *