![]()
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इस साल की दुर्गा पूजा के लिए कई नए निर्देशों की घोषणा की। इसमें महाअष्टमी पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे संगीत के उपयोग पर प्रतिबंध शामिल है। प्रशासन ने पूजा के बाद होने वाले मेले को भी रद्द कर दिया है। यह आयोजन ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। विसर्जन जुलूस में DJ नहीं बजाया जाएगा शुभेंदु ने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की अनुमति नहीं होगी और पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे लक्ष्मी पूजा से पहले मूर्तियों का विसर्जन पूरा कर लें। इस वर्ष लक्ष्मी पूजा 25 अक्टूबर को है। अधिकारी ने कहा, “मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया एक दिन पहले तक पूरी कर लें।” सभी पूजा समितियों के लिए एक लाख रुपए सीएम ने कहा कि पूजा समितियां यह सुनिश्चित करें कि उनकी मूर्तियां, पंडाल और विषय-वस्तु लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। इसके साथ-साथ, बंगाल सरकार ने पूजा समितियों के लिए एक लाख रुपए का अनुदान, मुफ्त बिजली और सुरक्षा लाइसेंस में छूट की घोषणा की है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
बंगाल में दुर्गा अष्टमी पर शराब बिक्री बंद:पूजा के बाद होने वाले मेले को भी रद्द किया; इसे ममता बनर्जी ने शुरू करवाया था
