Headlines

जन्माष्टमी मेला देखने गई किशोरी से गैंगरेप:सीतामढ़ी में बगीचे में ले जाकर वारदात; नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार




सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गई एक 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी की चाची ने रविवार को नानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम ही एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने किशोरी को जबरन एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद उसकी चाची ने थाने में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोरिया रायपुर गांव निवासी नागेंद्र भगत के बेटे सुशील कुमार, छोटे भगत के बेटे मनीष कुमार और गौरी गांव निवासी गोपी साह के बेटे सुबोध कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के बाद देर शाम पुलिस ने की कार्रवाई सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि रविवार को पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने रविवार देर शाम ही तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच अभी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *