Headlines

किशनगंज में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश; पति समेत ससुराल वालों पर 10 लाख मांगने का आरोप




किशनगंज में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिनाइल पिलाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता मुस्कान बेगम की शादी 10 फरवरी 2024 को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बगलबाड़ी धनतोला के रहने वाले राहत मदनी से हुई थी। शादी के करीब नौ महीने बाद जब मुस्कान गर्भवती हुई, तो उसे मायके भेज दिया गया। मायके पहुंचने पर मुस्कान ने बताया कि उसके पति ने उससे मारपीट की और मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि ससुराल वालों से शिकायत करने पर भी पैसों की मांग जारी रही। पंचायत के बाद मुंबई ले गया पति, वहां भी मारपीट का आरोप पंचायत के बाद नवंबर 2025 में पति उसे मुंबई ले गया। लेकिन वहां भी मारपीट के बाद उसे वापस मायके भेज दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में भरोसा दिलाकर अप्रैल में उसे दोबारा ससुराल भेजा गया था। फोन नहीं उठाया तो मायके वालों को हुई चिंता पीड़िता के पिता के मुताबिक, 5 सितंबर की रात उनकी बेटी ने फोन नहीं उठाया। अगले दिन भी जब उससे बात नहीं हो पाई, तो उन्होंने ससुराल वालों से जानकारी ली। पहले उन्हें बताया गया कि बेटी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन जब वे ससुराल पहुंचे, तो महिला बेहोशी की हालत में मिली। गला दबाने और फिनाइल पिलाने का आरोप दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपने मायके वालों को बताया कि पति, सास-ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और जबरन फिनाइल पिला दिया। इसके बाद परिजन उसे किशनगंज के सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *