Headlines

बिहार में स्विमिंग रेफरी बनने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग:BSSA शुरू कर रहा सर्टिफिकेट कोर्स, 20 जुलाई तक कर सकते रजिस्ट्रेशन




बिहार में अगर किसी को स्विमिंग का रेफरी बनना हो तो उसके लिए एक खास मौका है। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 2 दिन का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित “फाउंडेशन्स ऑफ टेक्निकल ऑफिशिएटिंग सर्टिफिकेट कोर्स” राजगीर के राज्य खेल अकादमी में आयोजित होगा। इसमें टेक्निकल रेफरी का अपग्रेडेशन और स्किल सिखाया जाएगा। 20 जुलाई की शाम तक रजिस्ट्रेशन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने कहा कि इस कोर्स में बिहार के पूर्व स्विमिंग चैंपियंस, स्विमिंग कोच या स्विमिंग में रुचि रखने वाले या जानने वाले भाग ले सकते हैं। इसके लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वेबसाइट पर या फिर QR कोड स्कैन करके गूगल फॉर्म भरना होगा। इस गूगल फॉर्म को भरकर ही रजिस्टर करना होगा। इसकी आखिरी तारीख 20 जुलाई शाम के 6:00 बजे तक है। रजिस्टर करने वाले को दो दिन तक प्राधिकरण की ओर से अकोमोडेशन और खाने की सुविधा दी जाएगी।
राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का होगा चयन इसके अलावा आगामी 42वीं सब-जूनियर और 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के लिए टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता 25 और 26 जुलाई को राजगीर स्थित स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी के अत्याधुनिक स्विमिंग पूल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य भर से बेहतरीन तैराकों का चयन करना है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। फॉर्म भरते समय खिलाड़ियों को अपना नाम, जिला और जन्मतिथि जैसी सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *