![]()
मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20 हजार रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि लगातार बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने यह जानकारी नियामकीय फाइलिंग में दी है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ‘‘इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20 हजार रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से लागू होगी।’’ कंपनी की ओर से मई के बाद कीमतों में की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले की गई दोनों बढ़ोतरी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में शामिल मॉडल पर लागू हुई थीं। लागत कम करने की कोशिश जारी कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत घटाने के उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत का असर कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल जारी है। इसलिए कंपनी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है।
Source link
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए दाम:चुनिंदा मॉडल 20 हजार रुपए तक महंगे, मई के बाद तीसरी बढ़ोतरी सितंबर से लागू
