![]()
दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड अप लाइन पर शनिवार को ट्रेन से गिरकर बक्सर के रहने वाले युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक की पहचान बक्सर जिला के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के खारा टांड़ के टोला के रहने वाले दशरथ यादव के 35 साल के बेटे निखिल यादव के रूप में हुई है। तीन सितंबर को दोस्त के घर जाने के दौरान ट्रेन से गिरा मृतक के परिजन सुदामा सिंह ने बताया कि निखिल यादव 3 सितंबर की शाम अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था। लेकिन शाम तक वो दोस्त के घर नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी तब हुई, जब देर शाम को ये पूछने के लिए कॉल किया गया कि वो कब लौटेगा। सुदामा सिंह ने बताया कि जब परिवार के लोगों ने कॉल किया तो फोन नहीं लगा। मोबाइल स्विचऑफ था। इसके बाद परिजन ने निखिल के दोस्त को फोन किया, उसने बताया कि निखिल मेरे पास आने के लिए कह रहा था, लेकिन वो यहां नहीं आया है। खोजबीन के दौरान स्टेशन पहुंचे, तब हुई जानकारी सुदामा ने बताया कि चार सितंबर को दिनभर निखिल की तलाश की गई। अगले दिन यानी 5 सितंबर को हम लोग बिहिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां जानकारी मिली कि एक दिन पहले एक युवक ट्रेन हादसे का शिकार हुआ है, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। इसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की। इसके पश्चात परिजन शव दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां पार्वती देवी व तीन भाई शिवजी यादव, संजय यादव एवं चंदन यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां पार्वती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
आरा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:बक्सर का रहने वाला था, दोस्त के घर जाने के लिए निकला था; दूसरे दिन शव की पहचान
