1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 6 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की, आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ लोगों को खर्चों, कार्यों में रुकावट और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कारोबार और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कहीं निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा, तो कहीं जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, जबकि कुछ राशियों को रिश्तों में मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचने की सलाह है।
आइए एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानते हैं मेष से मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए रविवार कैसा रहेगा…

पॉजिटिव– आज दिन भर भागदौड़ रहेगी। साथ ही आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी।
नेगेटिव– आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता की वजह से चिंता रह सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा कि ऐसे लोगों से संपर्क न रखें। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर निराशा और चिंता हावी न होने दें।
व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए व्यावसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है।
लव– घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रह सकता है। समय रहते इनका निवारण कर लें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– सुबह का समय सतर्क रहने का है। नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके लिए बेहतर रहेंगी। आपकी तरक्की हो सकती है, मेहनत करने में पीछे न हटें। शिक्षा से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव– परिवार से संबंधित जिस काम को बहुत सरल समझ रहे थे, वह मुश्किल से भरा हुआ होगा, लेकिन आप अपने दृढ़ निश्चय और आत्मबल से काफी हद तक सफलता हासिल कर सकते हैं। अपने सामर्थ्य से ज्यादा उधारी न करें।
व्यवसाय– फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। व्यापार में यदि कोई निवेश कर रहे हैं, तो फायदा रहेगा, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी डील में जल्दबाजी करना ठीक नहीं रहेगा। कागजात की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट के असफल होने की वजह से तनाव न लें।
लव– घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रहेगा। समय रहते इनका निवारण कर लें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और खुशनुमा माहौल बनेगा। आजकल आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अगर किसी भी पेपर वर्क में कुछ समस्याएं आ रही हैं, तो उसका निदान होना संभव है।
नेगेटिव– अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। इससे आपके विरोधियों में जलन की भावना आ सकती है। साथ ही अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
व्यवसाय– कारोबार में किसी भी नई योजना को जल्दबाजी में शुरू न करें, क्योंकि उचित जानकारी के अभाव में नुकसान भी हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा समय न दें, क्योंकि कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।
लव– पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बनाकर रखें। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना चल रही है, तो आज पूरी होने की संभावना है। समय का उचित प्रबंधन करने से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ कोई नजदीकी मनोरंजन यात्रा का प्लान बनेगा।
नेगेटिव– ध्यान रखें कि कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। धन का प्रबंधन करने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों की वजह से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे।
व्यवसाय– इस समय व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने का अनुकूल समय है। दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे, लेकिन अपनी फाइलें या पेपर्स व्यवस्थित रखें। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव– घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा और पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य– शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी समय निकालें। व्यायाम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आपका बोलचाल का लहजा आपके आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में बहुत सफलता प्रदान करेगा।
नेगेटिव– घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें। इस समय किसी भी तरह की उधारी न दें, अन्यथा वापसी मुश्किल है। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। वर्ना इसकी वजह से किसी मित्र से संबंध खराब होने की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय– व्यवसाय में धन और समय का उचित प्रबंधन करें। इस समय जैसी गतिविधियां चल रही हैं, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। अपने कार्य करने की प्रणाली को किसी के समक्ष शेयर न करें।
लव– जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य– जिन लोगों को डायबिटीज और बीपी की समस्या है, वे लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर विश्वास रखें और पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज सुनें, तो आप अवश्य ही सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे।
नेगेटिव– फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। धोखे का शिकार हो सकते हैं। अधिक आदर्शवाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। सावधानी और मेहनत से जरूरत के अनुसार कार्य होते जाएंगे। इसलिए धैर्य और संयम रखें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती है।
लव– घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी परिजनों में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। साथ ही कोई रिस्क लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– अनुकूल समय है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। इस समय आय का कोई नया स्रोत खुलने का योग बन रहा है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल हैं।
नेगेटिव– व्यक्तिगत गतिविधियों को प्राथमिकता पर रखें, वर्ना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव हावी हो जाएगा। अपने स्वभाव में ठहराव लाएं। ससुराल पक्ष के मान-सम्मान का ध्यान रखें। कहीं भी लेनदेन की स्थिति बनने पर किसी की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का सहयोग बना रहेगा, लेकिन किसी भी नए कार्य को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं है। हालांकि आय पहले से कुछ बेहतर होगी। अपनी पार्टियों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें।
लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध को विवाह में परिणत करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य– अपने और अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस समय जरा सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे और बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव– सफल होने के लिए अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करना जरूरी है। बाहरी लोगों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न होने दें। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन मुश्किल समय में कहीं न कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा।
व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और निवेश करने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी, जो भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
लव– जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। मित्रों और संबंधियों से गेट-टुगेदर संबंधी प्लान बनाएंगे।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे और पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी साबित होंगे।
नेगेटिव– युवाओं को खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खर्चा और कार्यभार बढ़ेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य गलत भी हो सकते हैं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में पूरी शिद्दत और मेहनत से काम करना लाभ के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेगा। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव– पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंग के व्यक्ति के लिए आकर्षण रहेगा और प्रेम संबंध में बदल भी सकता है।
स्वास्थ्य– असंतुलित खानपान और लापरवाही की वजह से पेट संबंधी दिक्कत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– कुछ नई परिस्थितियां आपके सामने आएंगी और किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी जरूरी काम को लेकर किसी संबंधी के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है और इससे आपको लाभ भी होगा।
नेगेटिव– लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत अधिक ध्यान से करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें।
व्यवसाय– अपने व्यवसाय से संबंधित अपनी कोई भी योजना शेयर न करें, नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। मार्केटिंग, कमीशन आदि से संबंधित व्यावसायिक लोगों को अच्छा लाभ मिलने वाला है। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अपनी फाइल और डॉक्यूमेंट्स को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव– पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य– त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी और किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श भी होगा। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर सेवा संस्थान के साथ जुड़ें। इससे आपको बहुत ही सुकून मिलेगा। शुभचिंतकों की सलाह और मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव– पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। भाई-बहनों के साथ संलव-दांपत्आय सकती है। कार्यों में अनावश्यक विलंब और रुकावट आने से युवा वर्ग कुछ मायूस रहेंगे, लेकिन हिम्मत हारने की बजाय पुनः प्रयास करें।
व्यवसाय– कारोबार में किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। साथ ही किसी के साथ भी किसी व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत करते समय पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। लेनदेन संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग फाइनेंस से जुड़े कार्यों को बहुत सावधानीपूर्वक करें।
लव– घर में नवीन वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी संभव है। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– व्यवस्थित दिनचर्या से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– आप अपने अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। सामाजिक सेवा संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, सिर्फ उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।
नेगेटिव– छोटी-छोटी बातों की वजह से दुखी होना ठीक नहीं है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई निवेश करने की प्लानिंग है, तो उसके पेपर आदि अच्छी तरह चेक करें। राजनीति अथवा सामाजिक गतिविधियों से कुछ दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ अवरोध रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यवसायी व्यक्ति से मदद लेने पर आपका काम बन सकता है। युवाओं को करियर संबंधी कोई अवसर मिलने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित लोगों को अपना कोई टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव– कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी और बच्चों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के मामले में लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4

