![]()
मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने गुरुवार को थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों पर शादी का झांसा देने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के डर से मां की सोने की बाली बेचकर 70 हजार रुपये जुटाए। किशोरी के अनुसार, यह रकम आरोपितों के बताए एक बिचौलिए को दी गई। इसके बावजूद आरोपितों ने बाकी 1.30 लाख रुपए की मांग जारी रखी। बाद में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर, वीडियो वायरल किए जाने और रुपये के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। ‘फैसल’ नाम से बनाई फर्जी आईडी, बातचीत के बाद बढ़ाई नजदीकी किशोरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि इंस्टाग्राम पर ‘फैसल’ नाम की आईडी से एक युवक ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सहानुभूति जताकर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर किशोरी को विश्वास में लिया गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। वीडियो हाथ लगने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया जाने लगा। होटल में ग्राहकों के पास जाने का दबाव डालने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि आरोपित और उसके पिता मुझपर बड़े होटलों में ग्राहकों के पास जाकर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। इसके बदले ज्यादा पैसे मिलने का लालच भी दिया गया। ऐसा करने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई और दो लाख रुपये की मांग की गई।
विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वीडियो वायरल किए जाने का विरोध करने पर फोन पर गाली-गलौज की गई। साथ ही चेहरे पर तेजाब फेंककर बदसूरत करने की धमकी दी गई। पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, उससे जुड़े मोबाइल नंबर, बातचीत, वीडियो वायरल किए जाने और 70 हजार रुपए के लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों को खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और किशोरी को ब्लैकमेल करने के पीछे पूरा नेटवर्क क्या है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
इंस्टाग्राम से किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया,अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल:70 हजार देने के बाद भी वीडियो वायरल, देह व्यापार का दबाव भी बनाया
