- Hindi News
- National
- Coimbatore CCTV: Stray Dogs Save Woman From Sexual Assault Attempt | Video
चेन्नई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना कोयंबटूर के अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे हुई।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्ट्रीट डॉग ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को यौन उत्पीड़न की कोशिश से बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात हुई। इलाके में अक्सर रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला फुटपाथ पर बैठी थी, तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया।
युवक ने महिला से पूछा कि क्या ये डॉग्स उसके हैं। महिला ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उन्हें भगा दो। युवक ने एक पत्थर फेंका, जिससे एक डॉग कुछ कदम पीछे हट गया, लेकिन वहीं डटा रहा और उस पर भौंकता रहा।
इसके बाद युवक ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो डॉग आरोपी पर झपट पड़ा। आरोपी जान बचाकर भागा। इसके बाद भी डॉग ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दूर तक खदेड़ा।
वारदात की 5 तस्वीरें…

युवक ने महिला से स्ट्रीट डॉग्स के बारे में पूछा कि क्या यह तुम्हारे डॉग्स हैं।

युवक के पत्थर फेंकने पर डॉग कुछ कदम पीछे हटा, लेकिन वहीं डटा रहा।

मौके पाते ही युवक ने महिला को पकड़ककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

डॉग महिला को बचाने की कोशिश करता रहा। आरोपी के पैर में भी काटा।

आखिरकार आरोपी डॉग से बचकर भागा। डॉग उसे दूर तक खदेड़ आया।

