Headlines

एअर इंडिया फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट झटके से 300 फीट नीचे आ गई थी, 137 यात्री सवार थे




फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर के पास उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। हादसे के बाद प्लेन के अंदर की 2 तस्वीरें… AAIB ने DGCA से उचित कार्रवाई करने की मांग की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट में इसे गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। AAIB ने DGCA से मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से जुड़े तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे क्यों आया और पायलट के ड्रग टेस्ट के नतीजे का इस घटना से कोई संबंध था या नहीं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *